बेगूसराय SP ने किया बखरी थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश…

1 Min Read

बखरी/बेगूसराय : पुलिस अधीक्षक मनीष ने बखरी थाने पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।

एसपी ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

एसपी ने समय से गश्ती व वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष से महिला हेल्प डेस्क पर एक पदाधिकारी एवं एक महिला पुलिस बल की तैनाती हमेशा रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान विभिन्न केसों के अध्यतन स्थिति का जांच किये। मौके पर एसडीपीओ कुंदन कुमार,एस आई उदय शंकर कुमार,अर्चना झा, राजेंद्र राम,छोटन कुमार, राम सुरेश सिंह, मनीष पंडित, सुजीत कुमार, रवीन्द्र तिवारी, पुष्पलता, पीएसआई विक्रम चौधरी, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version