Begusarai news: बेगूसराय जिले के कपस्या की रहने वाली छात्रा शांभवी भारद्वाज ने जिला का गौरव और मान बढ़ाया है. प्रतिभाशाली छात्रा शांभवी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी यानि NDA ने ना बस अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. शांभवी के इस उपलब्धि की सबसे खास बात यह है कि उसने यह मकाम सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की. यह बात उसकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प का बड़ा उदाहरण है.
शांभवी के पिता संजीव भारद्वाज भारतीय सेना में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी माता प्रियंका कुमारी मोकामा के एक सरकारी विद्यालय में विशिष्ट शिक्षिका है. परिवार के शैक्षणिक और अनुशासित माहौल की वजह से शांभवी शुरु से ही राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में जाना चाहती है. NDA जैसी परीक्षा में देशभर के टॉप 5 का रैंक हासिल करना बहुत बड़ी बात है. शांभवी की सफलता साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो तो छोटे शहर और सीमित संशाधनों से भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
शांभवी की सफलता से हर किसी को एक सीख मिलती है. यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि यह बताती है कि आज बेटियां न सिर्फ शिक्षा, बल्कि प्रशासन और देश की सुरक्षा जैसे चुनौतीपुर्ण क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा सकती है.
केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने भी शांभवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह उपलब्धि संदेश देता है कि
हौसले बड़े हों तो मंजिल दूर नहीं होती.


