बेगूसराय : देश के गृह मंत्री की वर्चुअल रैली बिहार संवाद को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी

डेस्क : भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली को लेकर शहर के होटल जेंम्स के सभागार में जिला भाजपा बेगूसराय की ओर से प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के सभी 7 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे वक्त पर चुनावी शंखनाद की बेला में माननीय गृह मंत्री की वर्चुअल रैली कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने के लिए,संकल्पित भाव से समर्पण के साथ सेवा की मुहिम को जारी रखने के लिए प्रेरित करेगी।

जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की जिले के कोने कोने के कार्यकर्ता निरंतर एक दूसरे से संपर्क साध कर इस वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।बिहारसंवाद के नाम से बिहार बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क स्थापित कर माननीय गृह मंत्री बिहार में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के संकल्प से वार्ता करेंगे।बेगूसराय जिला सदैव से ही किसी भी प्रकार की रैली को ऐतिहासिकता प्रदान करता आया है, ठीक उसी अनुरूप आधुनिकता के इस दौर में वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं के संवाद को भी ऐतिहासिकता प्रदान करने का काम बेगूसराय जिले वासी करेंगे। जिले में लगभग 269 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ता सीधे गृहमंत्री से जुड़कर उनके दिशा निर्देश को प्राप्त करेंगे एवं उस अनुरूप विधान सभा की तैयारियों को गति देंगे।

अलगाववाद, भरस्टाचार एवं वंशवाद की राजनीति को टक्कर देंगे बीजेपी कार्यकर्ता जिला महामंत्री आशुतोष कुमार हीरा ने कहा की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ये धरती राष्ट्रवाद के संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में जिस प्रकार से संपूर्ण राष्ट्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए रखने में सफल हुआ है ठीक उसी अनुरूप अलगाववाद भ्रष्टाचार एवं वंशवाद की राजनीति को टक्कर देकर एक बार पुनः राष्ट्रहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाने में कार्यकर्ता अपनी पूर्ण भागीदारी का निर्वाह करेंगे।बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की कर्म भूमि के रूप में विख्यात बेगूसराय जिस औद्योगिक नगरी के लिए अपनी ख्याति को प्राप्त है उस ख्याति में और अधिक रौनकता लाने हेतु एवं बेगूसराय के समग्र विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी योजनाओं से जोड़कर एक बार पुणे प्रदेश में भाजपा को एक मजबूत स्थिति देने का काम करेंगे जिससे केंद्र एवं राज्य की सरकारें आपसे समन्वय से ना केवल बिहार को बल्कि बेगूसराय की उस उपलब्धि को उसकी ख्याति को राष्ट्रीय फलक पर मजबूती प्रदान कर सकेंगे।

वर्चुअल रैली की कार्यकर्ताओं में होगी खासा लोकप्रिय जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की आधुनिक संवाद कार्य माध्यम निश्चित तौर पर युवा वर्ग में खासी लोकप्रियता के साथ उभर कर सामने आएगा, जिससे युवाओं का सीधा जुड़ाव देश के यशस्वी गृहमंत्री से होगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 7 जून को आधुनिकता की इस युग में प्रारंभ हो रहे हैं लेकिन नए दौर को नई ऊंचाई पर ले जाने हेतु है बेगूसराय के कार्यकर्ता उत्साहित होकर तैयारियों में जुटे हैं।

वर्चुअल रैली को सफल बनाने को विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो रही है तैयारियां- बलराम सिंह जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह ने कहा की विधानसभा स्तर की बैठकें की जा रही है, तब कार्यकर्ता बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम की सफलता हेतु उन्हें उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं,आम जनमानस के बीच फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर जैसे अन्य माध्यमों से इसके तैयारियों का लेखा जोखा पहुंचाया जा रहा ताकि लोग अधिकाधिक संख्या में इस वर्चुअल रैली को ज्वाइन कर इसकी ऐतिहासिकता को बनाने में सफल होंगे।इस मौके पर जिला महामंत्री राजीव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष गौतम सदा,जिला उपाध्यक्ष बिरजू मल्लिक,आलोक बंटी एवं जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी मौके पर मौजूद थे।