मिनी गन फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार करने में बेगूसराय पुलिस को मिली कामयाबी

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : बेगूसराय के छौड़ाही ओपी थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ।छौड़ाही पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का संचालक रहे क्षेत्र के सहुरी पंचायत के बड़ैपुड़ा गाँव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र सोनू यादव गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में छौड़ाही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में उक्त व्यक्ति के यहाँ पूर्व में छापेमारी के दौरान हथियार बनाने की सामाग्री मिली थी।इसको लेकर छौड़ाही ओपी थाना कांड संख्या 218/19 दर्ज किया गया था।

जिसमें उक्त व्यक्ति अभियुक्त था।पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गया था।जो लगातार फरार चल रहा था।छौड़ाही पुलिस को बड़ैपुड़ा में होने की खबर उक्त अभियुक्त के बारे में मिली।उसके बाद बिना किसी विलंब के छौड़ाही थानाध्यक्ष सशस्त्र पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंझौल व्यवहार न्यायालय में उपस्थित किया।जहाँ से न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।