बेगूसराय पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन में मिली सफलता, एक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क , बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने हथियार और हथियार बनाने के समान समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लोहियानगर पुलिस ने यह कार्रवाई बाघा में किया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक शर्मा पहले भी कटिहार में एक बार आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

वह पिछले दो-तीन साल से बाघा में इस धंधे में शामिल था और हथियार बनाने के साथ मरम्मत भी करता था। ओपीअध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बाघा वार्ड-29 में अशोक शर्मा के खपरैल घर में छापेमारी में हथियार बनाने की मशीन, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस दौरान अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। ओपीअध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि अशोक शर्मा के यहां हथियार का निर्माण एवं मरम्मति किया जाता है। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का उसके यहां आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ छापेमारी की गई, जिसमें मामले का खुलासा हो गया है। गिरफ्तार अशोक शर्मा से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही विशेष कुछ कहा जा सकता है।