बेगूसराय पुलिस ने किया गोलीकांड का खुलासा – दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, जानिए – पूरा मामला..

डेस्क : शुक्रवार को बेगूसराय पुलिस ने बीते मंगलवार (13 SEP) को हुए भयंकर गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया। वही, उक्त मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से यह गोलीबारी घटना को अंजाम दिया है।

आगे उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे नागा उर्फ केशव, सुमित, चुनचुन और युवराज के रूप में पहचान हुई है। एसपी ने यह भी खुलासा किया कि इनके पास से 2 देसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त किए गए एक बाइक भी बरामद किया गया है। साथ ही घटना के वक्त आरोपितों ने जो कपड़े पहने हुए थे, उसे भी बरामद कर लिया गया है और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है।

एसपी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी बेगूसराय के निर्देश पर 4 स्पेशल टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार अपना काम कर रही थी। टीम बेगूसराय, समस्तीपुर, पटना, खगड़िया, जमुई, लखीसराय जिले में लगातार छापेमारी कर रही थी। एसपी ने कहा कि 22 जगहों पर लगे CCTV फुटेज को मिलान किया गया। सभी जगह दो बाइक पर 4 लोगों को अपराध करते हुए देखा गया। वही, फुटेज से मिलान के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। घटना के तुरंत बाद टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया गया। उसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।

एसपी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद अपराधियों ने अपना अपराध कबूल कर किया है। जिसमे नागा उर्फ केशव और चुनचुन इस घटना की प्लानिंग रचने में शामिल थे। ये सभी घटना के समय आपस में फोन से कनेक्ट थे। इसके बद की जानकारी मिलने के बाद चुनचुन को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद नागा की तलाश शुरू की गई थी। जानकारी मिली कि वह जिले से बाहर निकल गया है। इसके बाज टीम ने झाझा के जमुई रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया।