बेगूसराय : राज्य कराटे प्रतियोगीता में खिलाड़ियों ने जीते 6 स्वर्ण, 8 रजत एवं 15 काँस्य पदक..

डेस्क : बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता कुमिते स्पर्धा में बेगुसराय से कुल 32 बालक एवं बालिका ने भाग लिया। पिछले 13, 14 एवं 15 मई को पटना के अटल पथ दीघा में आयोजित इस राज्य कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण 8 रजत एवं 15 काँस्य पदक प्राप्त अपना दबदबा बनाया।

इस संबंध में कराटे के महासचिव सह कोच गोविंद कुमार ने बताया कि राज्य से कराटे की हरेक उम्र की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवांवित किया है। आपको बता दे की देर शाम कराटे टीम बेगुसराय रेलवे स्टेशन पर पहुँची टीम के स्वागत के लिए मौके पर जिला कराटे संघ बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ,प्रकाश कुमार सिन्हा, ने खिलाड़ियों को मिठाई खिला कर और अभिवादन कर स्वागत किया।

प्रतियोगिता का परिणाम

बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता कुमिते स्पर्धा में बालिका वर्ग

  • राजश्री 9 वर्ष आयु + 23 किलो भार में (रजत)
  • पायल गौतम 10 वर्ष की आयु +30 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • खुशबू कुमारी 10 वर्ष की आयु में -25 किलो भार वर्ग में (रजत)
  • शिवानी कुमारी 13 वर्ष आयु -45 किलो भार में (रजत)
  • अंकिता कुमारी 13 वर्ष आयु +45 भार वर्ग में (काँस्य)
  • काजल कुमारी 15 वर्ष आयु -40 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • कोमल कुमारी 15 वर्ष आयु -52 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • रिमझिम कुमारी 15 वर्ष आयु -54 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • आस्था 16 वर्ष आयु -53 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • सोनी कुमारी अंडर 21 वर्ष +68 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • सोनी कुमारी सीनियर +68 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • काता स्पर्धा में रिमझिम कुमारी 15 वर्ष आयु में रजत

बिहार राज्य कराटे प्रतियोगिता कुमिते स्पर्धा में बालक वर्ग

  • शिवांशु सुमन 14 वर्ष आयु-57 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • चन्दन कुमार 14 वर्ष आयु -45 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • विवेक कुमार 14 वर्ष आयु 21 किलो भार वर्ग में (रजत)
  • आदित्य राज 15 वर्ष आयु-63 किलो भार वर्ग में (रजत)
  • गौतम कुमार 13 वर्ष आयु-40 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • नविन चंद्र सह 13 वर्ष आयु+45 किलो भार में (काँस्य)
  • निशांत कुमार 12 वर्ष आयु +40 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • मानष पटेल 11 वर्ष आयु+35 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • एकलव्य कुमार 9 वर्ष आयु+23 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • सक्षम 9 वर्ष आयु 27 किलो भार वर्ग में (रजत)
  • आशीष कुमार सिंह 16 वर्ष आयु+76 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • गौतम कुमार अंडर 21वर्ष आयु में -60 किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • आशीष कुमार 18 वर्ष आयु +84 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • रोहित कुमार अंडर 21 वर्ष आयु -55 किलो भार वर्ग में (स्वर्ण)
  • गौतम कुमार सीनियर –60किलो भार वर्ग में (काँस्य)
  • काता स्पर्धा में रोहित कुमार 18 वर्ष आयु में (रजत)