बेगूसराय : दहेज की खातिर ससुराल वालों पर नवविवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप

खोदबन्दपुर : बेगूसराय में एक बार फिर से दहेज दानवों का क्रूर चेहरा सामने आया है। शुक्रवार की बीती रात जिले के खोदबन्दपुर थाना में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल बालों द्वारा जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान मैघौ ल निवासी सुनील सहनी की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है। बता दें नवविवाहिता के पिता ने कि मृतिका के ससुराल बालों पर उसे जिंदा जलाने आरोप लगाया है। मृतिका का मायका चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी पंचायत में है।

कुंभी निवासी फूलन सहनी ने अपने पुत्री की मौत के लिए दहेज दानव दमाद सहित उनके परिजनों पर संगीन आरोप लगाया है। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। और आरोप की जांच में जुटी हुई है।