दिनकर एवं देशभक्तों की धरती है बेगूसराय,गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगी तिरंगा यात्रा : युवा संघर्ष

बेगूसराय : लगातार पाचवां साल 26 जनवरी युवा संघर्ष बेगूसराय के तत्वावधान युवाओं की टोली बेगूसराय की सड़कों पर तिरंगा यात्रा मार्च निकालेंगे। इसको लेकर जीडी कॉलेज के ग्राउंड में कोर कमिटी की बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक के रूप में शुभम सिंह (वीरपुर),सहसंयोजक विक्की पटेल को चुना गया इनके साथ कार्यक्रम की जिम्मेदारी के लिए पांच कोर कमिटी सदस्य रणधीर गुप्ता,नवनीत राज उर्फ मटरू,विनीत कुमार, सोनू कुमार,आजाद कुमार को मनोनीत किया गया।

छह किलोमीटर लंबी होगी तिरंगा यात्रा

यह यात्रा हर हर महादेव चौक बेगूसराय से शुरू होकर मेन रोड होते हुए नगर थाना चौक, स्वामी विवेकानंद चौक (ट्रैफिक चौक),पॉवर हाउस चौक, मस्जिद चौक, विष्णु चौक होते हुए फिर जीडी कॉलेज में ही आकर समाप्त हो जाएगी।

सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और युवा संघर्ष बेगूसराय के तिरंगा यात्रा का क्या है कनेक्शन ?

युवाओं के अनोखी पहल पर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई

सूत्रों की मानें तो दरअसल 2016 में जवाहरलाल विश्वविद्यालय में कथित तौर पर जो देशद्रोह के नारे लगे थे तब तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के शामिल होने कारण बेगूसराय की किरकिरी राष्ट्रीय फलक पर हुई थी, इस कलंक को धोने के लिये बेगूसराय के ही कुछ जागरूक युवाओं ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत 2016 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया था जिसका एक मात्र उद्देश्य था कि हर जाति, धर्म ,मजहब , राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सम्पूर्ण राष्ट्र में सन्देश दे सकें कि बेगूसराय के लोग देशभक्ति की बात पर हर चीज से ऊपर उठकर एक हो जातें हैं।

तिरंगा यात्रा हर वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को आयोजित की जाती है जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी , जनप्रतिनिधियों, के साथ साथ कई छात्र संगठन, कई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में शामिल होते हैं।