दिनांक 06 एवं 07 अगस्त 2022 को बिहटा के एम०डी०पी०एस० स्कूल बिहटा में आयोजीत राज्य सिनियर जुडो प्रतियोगिता 2022 में बेगूसराय जिला जूडो संघ के खिलाड़ियों ने 1 रजत और 6 काँस्य पदक पर कब्जा जमाया।
जिला जुडो संघ के महासचिव सह कोच गोविन्द कुमार ने बताया की इस प्रतियोगिता में सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में – अंजलि राज अंडर 63 किलो भार वर्ग में (रजत पदक),सोनी कुमारी -78 किलो भार वर्ग में(काँस्य पदक),आशीष कुमार अंडर 90 किलो भार वर्ग में(काँस्य पदक),अमित कुमार अंडर 66 किलो भार वर्ग में(काँस्य पदक),मो०कासिफ अंसारी अंडर 73 किलो भार वर्ग में (काँस्य पदक)एवं आशीष कुमार -81 किलो भार वर्ग में(काँस्य पदक) हाशिल कर बेगूसराय नाम रौशन किया एवं बेगूसराय टीम के कोच गोविन्द कुमार ने बताया कि जुडो प्रथम वर्ष 2021 में बेगूसराय टीम में सिर्फ एक काँस्य पदक आया था परंतु इस वर्ष 2022 में एक रजत और 6 काँस्य पदक प्राप्त हुआ है। और आने वाले वर्ष में स्वर्ण पदक भी ला कर राष्ट्रीय खेलों में जगह बनाएंगे खिलाड़ी।
जुडो टीम सोमबार 8अगस्त को रेलवे स्टेशन पहुंचते ही बेगूसराय जिला जुडो संघ के अध्यक्ष राज कुमार एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए फूल माला से स्वागत किया इस मौके पर समाज सेवी दिलीप कुमार सिन्हा,जिला खेल संजोयक विश्वजित ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।