बेगूसराय : कोरोना से जंग के लिए गिरिराज सिंह ने दिया 50 लाख

बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय के सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 50 लाख ₹ राशि विमुक्त कर आर्थिक सहायता करने का पत्र बेगूसराय के जिलाधिकारी के नाम लिखा है। आपको बता दें 28 मार्च शनिवार को यह पत्र जारी किया है। लेकिन 50 लाख ₹ के आर्थिक मदद का स्थानीय बीजेपी नेताओं के द्वारा के द्वारा चार दिन से फेसबुक पर पोस्ट लगातार किये जा रहे थे।

हालांकि इस खबर का प्रकाशन प्रिंट मीडिया में भी किया गया था। लेकिन आज यह पत्र जारी हो गया है। फिलहाल बेगूसराय की जनता बेगूसराय के सांसद से कुछ ज्यादा आश लगाए बैठी थी, लेकिन इस समय जो भी सहायता हुआ है वो नाकाफी होगा बल्कि और भी दानकर्ताओं को आगे आना पड़ेगा ।