बेगूसराय : किसान का पुत्र ‘फायर मेन’ बन पिता का बढ़ाया मान – परिवार में खुशी का माहौल..

डेस्क : सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चेरिया गांव निवासी अरविंद राय के पुत्र विश्वम राज फायर मेन बन अपने पिता के साथ साथ अपने प्रखंड का नाम रोशन किया।

बता दे की रोशन के पिता एक निम्न मध्यवर्गीय किसान है। जो किसी तरह अपने परिवार का भरण- पोषण करते हैं। ऐसे में बेटे का फायर मेन बन जाना कितनी खुशी की बात है.. यह पल एक पिता ही समझ सकते हैं। वही, रोशन संत पॉल सीनियर सेकेंडरी बहदरपुर से 12वीं पास किया। इसके साथ ही 2021 में आरसीएस कॉलेज मंझौल से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। रोशन पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी वालीबॉल युथ नेशनल में झारखंड से खेला था।

मालूम हो की केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक (फायरमैन) पद पर कुल 2,380 रिक्तियों के आवेदन मांगे थे। जिसमे लिखित परीक्षा का परिणाम 05 सितंबर 2022 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 11,901 उम्मीदवारों को फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। पीईटी राउंड 08 से 18 नवंबर 2022 तक आयोजित किया गया था।