बेगूसराय : चुनाव की तगतिविधियाँ तेज, घट बढ़ सकती है मतदाताओं की संख्या, देखें सातों विधानसभा में बूथ और वोटर की सँख्या

डेस्क : कोरोना संकट ने नेताओं की चहल कदमी भले रोक दी है। लेकिन प्रशासनिक कवायत गति पकड़ने लगी है। एक अनुमान की मानें तो सम्भवतः बिहार विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत तक सम्पन्न जाएंगे। लेकिन अभी तक राज्य के मुख्य चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव से संबंधित इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने यूपी व आंध्रप्रदेश से ईवीएम व वीपैट मशीन मंगवाने के लिए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार को निर्देश दिए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार करने को लेकर ऑनलाइन व ऑफलाइन काम चल रहा है। जिले के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया है।

मतदाताओं की संख्या में हो सकती कमी या इजाफा पिछले 7 फरवरी 2020 को जारी किए गए अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बेगूसराय जिला में 19 लाख 74 हजार 560 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 50 हजार 127 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 24 हज़ार 296 है। थर्ड जेंडर मतदाता 84 है ।इसके अलावा जिले में कुल भूथ की संख्या 1944 है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि वोटरों की संख्या घट बढ़ सकती है। क्योंकि कई लोग ऐसे होंगे जो छुटे होंगे तो उनका नाम जोड़ा जाएगा। कई मृत हो गए होंगे तो उनका नाम कट जाएगा।