बेगूसराय : दहेज लोभियों ने दो लाख रुपए के लिए बहु की हत्या कर लाश किया गायब

भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र के मखवा गांव में दहेज लोभियों के द्वारा दो लाख रुपए के लिए बहु की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त बाबत नागदह निवासी शिव शक्ति महतों ने थाने में आवेदन देकर थाना कांड संख्या 180/022 दर्ज कराते हुए अपनी प्राथमिकी में बताया है कि मेरी चचेरी बहन गायत्री देवी की शादी करीब 9 वर्ष पहले मखबा निवासी विष्णुदेव महतों के पुत्र शम्भू महतों के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।

विगत तीन वर्ष से मेरी चचेरी बहन को भैसुर अमरजीत महतों,देवर रॉबिन महतों,ननद नूतन देवी,गोतनी मिषा देवी,सास सत्या देवी,ससुर विष्णुदेव महतों द्वारा दहेज के लिए तंग तबाह किया जाता था तथा दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी तथा उक्त राशि नहीं देने पर धमकी दिया कि तुम मैके से रुपया नही लाकर दोगी तो हम सब मिलकर मार देगें,बकोल शिवशक्ति महतो क्योकि मेरे चचेरे बहनोई शम्भू महतों का दिमागी हालत ठीक नहीं रहता था।

19 सितंबर को समय लगभग 10 बजे रात को सूचना मिली कि मेरी चचेरी बहन को उपरोक्त सभी आरोपी ने मिलकर मार पीट कर हत्या कर दिया और लाश को गायब कर दिया है।जब हमलोग मखबा जाकर घटना की जानकारी लिए तो घटना को सही पाया घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं,इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।