बेगूसराय DM अरविंद कुमार वर्मा बने मधुबनी के डीएम, रोशन कुशवाहा होंगे बेगूसराय के नए जिलाधिकारी..

न्यूज डेस्क : बिहार पुलिस महकमें में फेरबदल का दौर जारी है। 48 घंटे के अंतराल पर ही 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें 13 जिलों के जिलाधिकारी को भी बदला गया है। जबकि एक महिला आईपीएस अधिकारी को पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में बुला लिया गया है।

तबादले की सूची के मुताबिक, बेगूसराय के नए जिला अधिकारी (New DM Begusarai) के रूप में रोशन कुशवाहा (ROSHAN KUSHWAHA DM Begusarai) का ट्रांसफर किया गया है। वही, बेगूसराय के वर्तमान DM अरविंद कुमार वर्मा ( Arvind Kumar Verma DM Madhubani) को मधुबनी का जिला अधिकारी बनाकर ट्रांसफर किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले 5 मई 2022 को भी बिहार पुलिस महकमें में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था जिसकी अधिसूचना गृह विभाग ने मंगलवार को जारी की थी। वही, बिहार में शनिवार की रात को भी प्रशासनिक स्तर पर भारी फेरबदल किया गया है।