बेगूसराय भाजपा के नेताओं ने कैलाशपति मिश्र के जयंती पर किया नमन

डेस्क : बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में भाजपा के संस्थापकों में से एक,कुशल संगठनकर्ता,प्रखर वक्ता, समुद्र जैसी गंभीरता वाले,’संगठन प्रथम’ के मंत्र को मानने वाले,श्रधेय कैलाशपति मिश्र जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि कैलाशपति मिश्र बिहार भाजपा के भीष्म पितामह,कुशल संगठनकर्ता, बिहार व झारखंड में राष्ट्रवादी राजनीति के जनक थे।उनका निष्कलंक व्यक्तित्व युगों-युगों तक बिहार समेत संपूर्ण राष्ट्र की राजनीति को प्रेरित करता रहेगा।

बिहार,भाजपा के संस्थापकों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनसंघ के दौर के संगठन सेवी नेता कैलाशपति मिश्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय कैलाशपति मिश्रा के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्रवाद के संरक्षक एवं संवर्धन की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी की करोड़ों कार्यकर्ता आज कार्यरत है एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण को उत्सुक भी हैं।जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की वर्तमान की सरकार संपूर्ण निष्ठा के साथ कैलाशपति मिश्र के सपनों के भारत के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

जिनका संपूर्ण जीवन गांव गरीब किसान मजदूर की आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियों के उत्थान में बीता वैसे बिहार भाजपा के भीष्म पितामह को आज जब हम याद कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में बिहार में विकास को और अधिक गति देकर बिहार को संपूर्ण राष्ट्र में अग्रणी पंक्ति में लाकर संपूर्ण राष्ट्र का ध्यान विविधताओं में एकता वाले बिहार की ओर आकृष्ट कराना है।जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा की अनगिनत समस्याओं से जूझ रहे बिहार में संभावनाओं को ढूंढ विकास के जो कार्य किए जा रहे हैं वह निश्चित तौर पर उस दिशा में बढ़ता कदम है।

जिला उपाध्यक्ष मिरतुंजय कुमार वीरेश ने कहा की प्रखर राष्ट्रवाद के पोषक के रूप में बिहार की धरती ने जो काम अनादि काल से किया है वह इस बात का द्योतक है कि बिहार की धरती राष्ट्रवाद के साथ विकास की इच्छा रखता है।जिला मंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि आज जब हम एक ऐसे अद्भुत क्षमतावान व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं जिन्होंने संगठन सर्वोपरि के मूल मंत्र पर व्यक्तियों को संगठित कर समाज में व्यापक बदलाव लाकर सामाजिक स्थिति को बदलने का काम किया है।

जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा की हम सभी आज यह संकल्प भी लेते हैं कि भविष्य में परिस्थिति के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर राष्ट्र की एकता और अखंडता एवं संप्रभुता को फोन रखने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे जिससे ना केवल बिहार की स्मिता को बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की स्मिता को एक नई पहचान मिलेगी और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु,जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष मिरतुंजय कुमार वीरेश,जिला मंत्री राकेश पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी मौजूद थे।