बेगूसराय बखरी: राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बाल वैज्ञानिक अभिमन्यु कुमार का चयन

27वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल, बखरी का बाल वैज्ञानिक अभिमन्यु कुमार राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

बेगूसराय :शनिवार को डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, इटवा बेगूसराय में आयोजित 27वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 113 प्रोजेक्टों में से आठ प्रोजेक्टों को राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया, जिसमें सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल, बखरी से अभिमन्यु कुमार एवं सोनू राज को संयुक्त रूप से चयनित किया गया। इस अवसर पर पूछने पर बाल वैज्ञानिक अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इस बात से स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है।

स्कूल के निदेशक दानेश्वर यादव ने बताया कि सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल, बखरी उक्त विज्ञान कांग्रेस में भाग लेकर प्रथम प्रयास में ही राज्य स्तर के लिए चुना गया जो न केवल स्कूल के लिए बल्कि सम्पूर्ण बखरी क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। स्कूल की प्राचार्या नैना शर्मा, स्कूल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार, हिंदी शिक्षक रामनन्दन अज्ञानी, प्रो. कामेश्वर पाण्डेय, राजेश कुमार, राज कुमार आदि ने विज्ञान कांग्रेस का निर्देशन करने वाले विज्ञान शिक्षक रंजीत कुमार एवं चयनित छात्रों की काफी सराहना की एवं उनके प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की।

विदित हो कि उक्त विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट के रूप में पेट्रोल बाय पैरोलायसिस प्रस्तुत किया गया था। सम्पूर्ण चयन में छात्र के रूप में मात्र दो ही चयनित हुए बाँकी छात्रायें चयनित की गयी। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमति नयना शर्मा एवं स्कूल निदेशक श्री दानेश्वर यादव ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।