बेगुसराय : ABVP ने 105 छात्र छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकों का किया वितरण

डेस्क : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तिलकनगर में पुस्तक वितरण का कार्यक्रम किया गया इसमें वर्ग प्रथम से दसम तक के छात्र छात्राओं को पूरे सिलेबस ,कंप्यूटर व ग्रामर की पुस्तक दिया गया। काली चरण ट्रस्ट के संरक्षक अभिषेक कुमार के द्वारा सहयोग के रूप में अभाविप को पुस्तक मुहैया कराया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत 25 दिनों से जरूरत मंदों के बीच राहत सामग्री का जोर शोर से वितरण किया गया।

एबीवीपी एक छात्र संगठन है जो हमेसा छात्र हित मे कार्य करती है। लॉक डाउन के वजह से सभी छात्र छात्राओं का पठन पाठन बन्द है।सभी घर में रह रहे हैं। उनके पढ़ाई का कोई व्यवस्था नही हो रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई कंही कंही हो भी रहा तो दुकान बंद होने की वजह से छात्र छात्राओं को पुस्तक नही मिल रहा है। जिससे उनसे एक तनाव का माहौल है। इसलिए विद्यार्थी परिषद ने पहल कर पुस्तक देने का काम किया है। आज 105 छात्र छात्राओं को पुस्तक दिया गया। प्रथम चरण में 2000 छात्र छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया जायेगा पर हम सबो का लक्ष्य 5000 छात्र छात्राओं तक पुस्तक पहुँचाने का है। जो पूरे जिले में प्रथम से दसम तक के छात्रों को पुस्तक दिया जायेगा।

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि पुस्तक ज्ञान अर्जित करने का सबसे सरल और सस्ता साधन है और इसके लिए हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। मौके पर उपस्थित GD कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरषोत्तम कुमार ने कहा कि सभी विद्यार्थियों के वर्ग सिलेबस के साथ साथ अपने देश का इतिहास ,महापुरुषों की जीवनी और सफल लोगों के संघर्ष की कहानियां पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।