बेगूसराय : गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ विवाद तो मार दी गोली

तेघड़ा : लॉक डाउन में अपराधियों के भीतर कानून का खौफ नहीं दिख रहा है, जिले में एक के बाद एक हुए कई गोली कांड से असामजिक तत्वों का हौसला बुलंद है, गुरुवार रात तेघड़ा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी से एक बार फिर क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत व्याप्त है, बताया जा रहा है कि तेघरा थाना क्षेत्र के आलापुर में गोलगप्पा खाने के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी जिससे छोटू कुमार के पेट में गोली लग गयी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलगप्पा खाने के विवाद में गोली चलने के बाद छोटू के पेट में गोली लग गयी, आनन फानन में उसे बेगुसराय के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, पुलिस के मुताबिक छोटू और कन्हैया के बीच पहले से कोई विवाद था जिसमे उक्त गोलीकांड को अंजाम दिया गया। हालांकि छोटू के होश में आने के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा लेकिन पेट में गोली लगे होने के वजह से उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।