बेगूसराय : लॉकडाउन में लड़की से महीनों रेप करता रहा 55 वर्षीय व्यक्ति, ऐसे हुआ खुलासा..

डेस्क : लॉकडाउन बिहार के बेगूसराय जिला से एक मानवता को शर्मशार करने बाली घटना सामने आई है। बेगूसराय जिले में दलित नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। रेप आरोपित कई महीनों से खेत में जबरन नाबालिग लड़की का रेप कर रहा था। लेकिन किसी को भी भनक तक नहीं लगी। दबंगई ऐसा कि घिनौने करतूत बाले ने पीड़िता को काफी डराया धमकाया भी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वो उसके पिता और भाई को जान से मार देगा। इस डर से पीड़िता महीनों तक चुप रही।

लेकिन इस लॉकडाउन में लड़की गर्भवती हो गई और उसका गर्भपात नहीं हो सका। जिसके बाद से सबको पता चल गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि वो रिफाइनरी ओपी के महना गांव के रहने वाले 55 वर्षीय अनिल सिंह के खेत में काम करती थी। इस दौरान अनिल सिंह ने उसके साथ जबरन कई बार रेप किया और फिर धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसके पिता और भाई को जान से मार देगा। इसी डर के कारण पीड़िता ने किसी को भी कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि इस दौरान अनिल सिंह ने लड़की के साथ कई बार रेप किया।

बार-बार रेप के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने गर्भपात कराने के लिए अनिल सिंह से पैसे की भी मांग की तो उसने लड़की के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित को पकड़ लिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपित के साथ मारपीट करने लगे। लेकिन आरोपित वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता के परिजन और गांव के लोग महिला थाना पहुंच आरोपित अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थाना अध्यक्ष राजनंदिनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कांड दर्ज कर लिया गया है , जिसके बाद से ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।