बरौनी जंक्शन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से अफरातफरी, बैग में कैश और कपड़ा बरामद

न्यूज डेस्क : उत्तर बिहार के सबसे बड़े और व्यस्ततम जंक्शनों में एक बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर रविवार की दोपहर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस बरौनी इंस्पेक्टर इमरान आलम प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के लगभग सूचना मिली की एक अधेड़ व्यक्ति उम्र लगभग 55 वर्ष जो प्लेटफार्म संख्या दो पर अचेता अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके शरीर में कोई हरकत नहीं है।इंस्पेक्टर इमरान आलम ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।मृतक अज्ञात व्यक्ति के जेब से तैंतीस हजार तीन सौ तीस रूपये (33330/-) नगद एवं कपड़ा रखा हुआ बैग बरामद किया गया है।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।जीआरपी बरौनी ने यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।सीसी कैमरा फुटेज खंगाला जा रहा है।