रेलवे लाइन के किनारे युवक की शव मिलने से गाँव मे मचा कोहराम

गढ़हरा : गढ़हरा थाना अंतर्गत सिमरिया-बरौनी रेल खंड के बीच किउल गाँव स्थित मुसहरी के नजदीक रेल लाईन के किनारे बुधवार की रात दस बजे के करीब किउल गाछी टोला निवासी राजाराम महतो के 45 वर्षीय पुत्र राम किशोर महतो उर्फ किशोरी कुमार का शव मिला। शव मिलने की सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गई। उक्त युवक का शव परिजन के द्वारा खोजबीन के दौरान करीब 10 बजे रात में लाइन किनारे मृत अवस्था में पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक गढ़हरा रेलवे यार्ड में ठिकेदार के अंदर में दैनिक मजदूरी का कार्य करता था। वो बुधवार की रात मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो जाने की आशंका है। उन्होंने बताया रेलवे यार्ड गढ़हरा से घर लौटने के दौरान ट्रेन से जोरदार ठोकर लगने से उसके सिर चोटिल व लहूलुहान हो गया। वहीं मृतक अपने पीछे पाँच संतान को छोड़ कर चले गए। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का लालन पालन करता था।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सहायक थाना गढ़हरा की पुलिस पहुँच कर मामले का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सिर गंभीर रूप से कुचला हुआ था। वहीं बुधवार की रात में आम लोगों के बीच काफी चर्चा थी कि उसकी हत्या कर लाइन किनारे फेंक दिया गया है। घटना को लेकर लोगो के बीच तरह तरह की चर्चाए की जा रही है। मामला जो भी हो पुलिसिया अनुसंधान के बाद पता चल जाएगा। उक्त संबंध में गढ़हरा थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि ज्ञात होता है कि ट्रेन से ठोकर लगने से ही यह घटना हुई है।

मामले की गहन अनुसंधान चल रही है। दुर्घटना होने से परिवार व मोहल्ले में गमगीन माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। गुरुवार की सुबह परिजनों से मिलने जदयू के प्रदेश महासचिव लालबहादुर महतो, पूर्व मुखिया गोपीनाथ साह,सिकंदर पासवान, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह,रामनुग्रह शर्मा,बबलू सिंह, वार्ड पार्षद पंकज मिश्रा, शिवजी कुमार आदि पहुँचे। सभी ने सरकार से गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग किया