गढ़हरा : पूर्व मध्य रेल अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाईड जिला संघ गढ़हरा के द्वारा शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला आयुक्त स्काउट सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पी.के सिंह ने झंडा दिखा कर साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान को रवाना किया।
वहीं जिला सचिव जीवानन्द मिश्र एवं बिपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में गढ़हरा के न्यू रेलवे कॉलोनी, लोको कॉलोनी, गंगा ब्रिज कॉलोनी, बरौनी कॉलोनी, विनोद भवन कॉलोनी, रेलवे मार्केट समेत अन्य जगहों पर रैली के माध्यम से रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को हर घर तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मौके पर अशोक कुमार सिन्हा, महेश दास, आशुतोष मेहरोत्रा, एफडी मुंडा, अमरावती, शशि कांत, चंदन कुमार, अंजली कुमारी, अनिता कुमारी, संजय कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, रेणु सिंह, निक्की, अनुप्रिया समेत 112 की संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर उपस्थित थे।