केशव शांडिल्य लगातार दुसरी बार बने सोनपुर मंडल रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य

डेस्क / नीरज कुमार : केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल में अपने सांसद प्रतिनिधि के रूप तेघड़ा विधानसभा के भाजपा नेता केशव शांडिल्य को उनके द्वारा पूर्व रेल क्षेत्र व यात्रियों की सुविधा हेतु किये गये कार्य अनुभव को देखते हुए नियुक्त किया है।इनकी नियुक्ति की घोषणा के उपरांत समस्त तेघड़ा विधानसभा सहित बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य दलों,रेल से जुड़े लोगों व रेल कर्मियों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह,गोपाल कुमार,ललन सिंह,मंडल अध्यक्ष अमरदीप सुमन,अविनाश शंभू, दीपक राय,अभिषेक गुड्डू,राहुल राय,मो क्यूम आजाद, सुबोध दास,रौशन मिश्रा,संजय राय,कन्हैया कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद चौधरी आदि ने कहा सोनपुर मंडल के परामर्शदात्री समिति सदस्य के रूप में केशव शांडिल्य ने तेघड़ा,बरौनी फ्लैग, बरौनी, सिमरिया,तिलरथ एवं बेगूसराय स्टेशन की सुविधा व्यवस्था एवं आधुनिकीकरण की दिशा में बेहतर पहल की है जिसका लाभ रेल यात्री एवं आमजनमानस प्रत्यक्ष रूप में ले रहे हैं।

यही नहीं 15 वर्षों के अधिक समय से रेलवे मार्केट बरौनी की बदहाल सड़क का निर्माण,दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के जीर्णोद्धार,तेघड़ा स्टेशन पर जाने को फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य, बरौनी एवं आसपास के रेल परिक्षेत्र में एलइडी लाइट की सुविधा का लाभ के साथ केशव शांडिल्य के लगातार प्रयास से अम्बे सिनेमा गुमती 7बी,राजवाड़ा गुमती एवं तिलरथ गुमती पर फ्लाईओवर बनने की शुरूआत भी बहुत जल्द होने वाली है।इसी प्रकार रेल जुड़े लोग व आमलोगों की समस्या एव रेलकर्मी की विभागीय समस्याओं का प्रमुखता से श्री शाण्डिल्य मंडल की बैठकों में पुरजोर तरीके से रखते रहे हैं।

जो इस क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाता हैैं।इसके अलावा और भी कई सकारात्मक कार्य हुए जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।बताते चलें कि पूर्व में स्व सांसद डॉ भोला बाबू के संसदीय कार्यकाल में भी सोनपुर मंडल में केशव शांडिल्य ने सफलता पूर्वक प्रतिनिधित्व किया।केशव शांडिल्य के पुनः रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य नियुक्त किये जाने से क्षेत्र के लोगों खुशी के साथ यह उम्मीद है कि फिर से रेलवे व रेल परिक्षेत्र के विकास को नये पंख लगेंगे।