बरौनी यात्रियों की सुविधा हेतु पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 03219/ 03220 पाटलिपुत्र- अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) के फेरे में वृद्धि की जा रही है।अब यह स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र से अयोध्या कैंट के लिए 16 सितंबर तक तथा अयोध्या कैंट से पाटलिपुत्र तक 17 सितंबर तक परिचालित की जायेगी।
विदित हो कि गाड़ी संख्या 03219 पाटलिपुत्र- अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से 19.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचती है।इसी तरह गाड़ी संख्या 03220 अयोध्या कैंट-पाटलिपुत्र स्पेशल प्रत्येक शनिवार को आयोध्या कैंट से 21.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती है।उक्त जानकारी देते हुए हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि अप एवं डाउन दिशा में पाटलिपुत्र और अयोध्या कैंट के मध्य इस स्पेशल ट्रेन का सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बाल्मिकीनगर रोड, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।