सदा के लिए वर्तमान हो गए बछवाड़ा विद्यायक रामदेव राय, पटना के पारस अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय के बछबारा विधानसभा के विधायक रामदेव राय की मृत्यु हो गयी । बीते दिनों उनकी तवियत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां शनिवार को उनकी मृत्यु हो गयी। दिन के करीब 1 बजे तक उनका शव अपने पैतृक गांव भगवानपुर प्रखण्ड के सहलोरी पहुँचने की संभावना है। जिसके बाद सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उनका शव विधानसभा के तीनों प्रखंडों में लोगों के दर्शनार्थ ले जाने की भी चर्चा है।

विधायक रामदेव राय कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। वे बिहार सरकार में मंत्री व समस्तीपुर लोकसभा के सांसद भी रहे थे। फिलवक्त वे बछवाड़ा के विधायक थे। उनके निधन की खबर फैलते ही जिला भर के राजनीतिक लोगों , बछवाड़ा विस् की जनता एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक छाया हुआ है। बताते चलें रामदेव राय जी ऐसे सौभाग्य शाली नेता कम ही होते हैं जो अंतिम दम तक सत्ता सीन रहे। उनके निधन के बाद भी उन्हें बछवाड़ा विद्यायक कहा जायेगा क्योंकि वे अपने कार्यकाल में दिवंगत हुए। पूर्व विधायक न होकर वे सदा के वर्तमान हो गए।