छौड़ाही : सोमवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में छौड़ाही प्रखंड के अमारी पंचायत के एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। क्वारिंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय एजनी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति कोलकाता से अपने अन्य साथियों के साथ निजी वाहन से सीधे क्वारिंटाइन सेंटर ऐजनी पहुंचे थे। पहुंचने के साथ ही उस व्यक्ति ने कोरोना जांच कराने का आग्रह किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्हें मेडिकल टीम जांच के लिए बेगूसराय ले गए थे।
एहतियातन के तौर पर शख्स को ऐजनी सेंटर से हटाकर मध्य विद्यालय मटिहानी क्वारिंटाइन सेंटर में दाखिल करवा दिया गया था। मध्य विद्यालय मटिहानी क्वारिंटाइन सेंटर के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह हमारे यहांआवासित एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना मिली। जिसे मेडिकल टीम के साथ के दिशा निर्देश में के आलोक में आइसोलेशन केंद्र बेगूसराय ट्रांसफर कर दिया गया। बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति सीधे क्वारिंटाइन सेंटर पहुंचे थे जहां से पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज हेतु बेगूसराय भेज दिया गया है। वह यहां के किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं थे।