बेगूसराय : जिलास्तरीय शतरंज ब्लिज चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में अंकित रंजन बनें चैम्पियन..

डेस्क : बेगूसराय हरर्ख प्रोडीजी प्ले स्कूल परिसर में एकदिवसीय ब्लिज शतरंज चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगता में बेगूसराय जिला के पच्चीस से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिसमें छह राउंड के खेल के बाद चैम्पियन की घोषणा की गई। चेस एसोसिएशन बिहार के निर्देश पर हर वर्ष बेगूसराय जिला एसोसिएशन के द्वारा चेस क्लाॅक के माध्यम से निर्धारित समय पर यह खेल खेला गया।

जिसमें बेगूसराय के अंकित रंजन साढ़े पांच अंक के साथ चैम्पियन बनें।वहीं बरौनी टाउन क्लब के खिलाड़ी सत्यम प्रकाश पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।वहीं जयवर्धन शर्मा साढ़े चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।वहीं बेगूसराय जिला चेस एसोसिएशन के दीपक कुमार ने कहा कि शतरंज शुद्ध रूप से मांसिक रूप से खेले जाने वाला खेल है।शतरंज खेल में असीम संभावनाए हैं।लेकिन जिला स्तर पर शतरंज खेल का प्रचार प्रसार का आभाव देखा गया।

इसके लिए जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला स्तर पर सभी सरकारी व निजी विद्यालय, शिक्षण संस्थान एवं खेल संस्था से सम्पर्क कर अधिक से अधिक खिलाड़ियों को शतरंज खेल से जोड़ने की योजनाबद्ध मुहीम चलाई जा रही है।बताते चलें कि बेगूसराय के खिलाड़ी राज्य एवं देश स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।वहीं बरौनी के किशन कुमार राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे इसके लिए जिला चेस एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।मौके पर समीर सिन्हा,दीपक कुमार, जयवर्धन कुमार,जय कुमार,गोपाल कुमार,मानव कुमार,दीवाकर कुमार,गंगेश मिश्रा,सुधांशु कुमार मिश्रा,सत्यम प्रकाश आदि दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।