बेगूसराय गोलीकांड : 48 घंटे बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 2 आरोपी, जल्द होगा मामले का खुलासा..

डेस्क : बीते मंगलवार को बेगूसराय में हुए गोलीकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दे की 48 घंटे बाद पुलिस ने गोलीबारी मामले में 4 में से 2 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वही, पकड़े गए आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस बाकी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

बताते चलें कि 13 सितंबर यानी मंगलवार की शाम दो स्प्लेंडर सवार अज्ञात अपराधियों ने समस्तीपुर जिला से बेगूसराय के बछवारा में प्रवेश करते हुए चकिया तक करीब 30 किलोमीटर तक एनएच पर लगातार गोलीबारी की। जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गए। जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सभी को फौरन सदर अस्पताल बेगूसराय में लाया गया। जहां बेहतर इलाज जारी है। वही, इस घटना को लेकर पुलिस लगातार अलग-अलग बिंदुओं पर जांच में जुट गई।

कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों की फुटेज सामने आई। जिसके बाद से लगातार छापेमारी जारी है। और कई सीमाओं को सील किया गया है। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अपराधियों की जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद थाने के आगे से गुजरे लेकिन पुलिस को इसकी जरा सी भी भनक नहीं लग पाई।