बेगूसराय में नदियों के बढ़ते जलस्तर को ले प्रशासन अलर्ट, जर्जर सड़क व पुल की मरम्मती कार्य को जल्द करें पूरा: डीएम

2 Min Read

न्युज डेस्क : जिले में मौसम की सक्रियता से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से जिले के विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। खासकर, बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर काफी हद तक बढ़ रहा है। वही गंगा तथा बलान नदी का जलस्तर काफी हद तक नीचे है। सोमवार को जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले के सभी एसडीओ एवं सीओ के साथ वर्चुअल माध्यम से आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने सर्वप्रथम जिला से गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर के संबंध में जानकारियां लिब तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को नदी जलस्तर पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने बताया की बूढ़ी गंडक नदी में फिलहाल वृद्धि के संकेत हैं लेकिन वृद्धि की दर कम रहने से फिलहाल किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं है। इसी प्रकार गंगा एवं बलान नदियों के जलस्तर के संबंध में भी किसी भी प्रकार की चिंता नही है। आगे उन्होंने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडलों के सभी कार्यपालक अभियंताओं, सभी एसडीओ एवं सीओ को अपने क्षेत्र से प्रवाहित नदियों के तटबंधों पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इन सभी सड़क, पुल का कार्य अविलंब संपन्न किया जाए: समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में सड़कों, पुल, की जर्जर होने के संबंधी मामलों की भी समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसमें बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कादराबाद चौक स्थित बलान नदी पर बने पुल तथा बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ और भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत जोकिया पंचायत को भगवानपुर बहियार होते हुए प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क, बखरी प्रखंड अंतर्गत चंद्रभागा नदी पर बने पुल के जर्जर होने के संबंध में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बेगूसराय को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक आवश्यक मरम्मती का कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article
Exit mobile version