डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि उनके परिवार को एक और दुःख का सामना करना पड़ गया। सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी भाभी सुधा देवी का निधन हो गया। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर मिलने के बाद से ही उन्होनें खाना-पीना त्याग दिया था। सोमवार रात पूर्णिया के मलडीहा गांव में उनका निधन हो गया।
बता दें कि सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। ठीक उसी समय पूर्णिया में उनकी भाभी का निधन हो गया। विदित हो कि सुशांत की मौत के बाद से ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उनके पिता केकेसिंह की हालत तो काफी खराब है। परिवार के मुताबिक सुशांत की शादी नवंबर में होने वाली थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवाप को मुबंई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर लिया था। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। जिसके बाद से ही उनके परिवार और फैंस गहरे सदमे में हैं।
वही मलडीहा गांव सन्नाटे में डूबा हुआ है। सभी मूक जुबान से आंखों-आंखों से ही एक दूसरे से एक ही सवाल पूछते दिख रहे हैं कि आखिर हमारे गुलशन (सुशांत का निक नेम) को यह किसकी नजर लग गई। गांव के लोग सुशांत को गुलशन के नाम से ही पुकारते थे। उनकी मौत से सभी की आंखें नम हैं। मलडीहा गांव में सुशांत की मौत का सदमा तो उनकी भाभी की मौत से और गहरा हो गया है।