जीडी कॉलेज बेगूसराय में रनिंग ट्रैक के लिए एबीवीपी का अल्टीमेटम, सात दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना

डेस्क : शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय की टीम के द्वारा जीडी कॉलेज प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह को रनिंग ट्रैक की मरम्मती के लिए नगर मंत्री शिवम कुमार , जीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ,कॉलेज प्रतिनिधि आदित्य राज ,आजाद कुमार ,अंशु कुमार सत्यम कुमार ने प्राचार्य को अंतिम ज्ञापन सौंपा। साथ ही नगर मंत्री शिवम कुमार ने कहा कि विगत 2 महीने से रनिंग ट्रैक के लिए आंदोलन चल रहा है किंतु आश्वासन के बाद आश्वासन मिलता रहा। अब अनिश्चित काल के लिए हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।

सभी पदाधिकारी अपने अपने लाभ के चक्कर में पड़े हैं किंतु छात्र हित से किन्हीं का कोई लेना देना नहीं है। जी डी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सदर एसडीओ के द्वारा तीन बार आश्वासन दिया गया कि डीएम साहब से बात हो रही है ,लेकिन कोई भी पदाधिकारी इस बात को लेकर गंभीर नहीं है। छात्र-छात्राओं की आवाज हमेशा से जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन दोनों मिलकर दबाती रही है, किंतु अब दोनों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा ।नगर सह मंत्री आदित्य राज व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी लगने के कारण जी डी कॉलेज में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ ,किंतु क्षतिपूर्ति के आश्वासन के बाद भी आज तक क्षति की पूर्ति नहीं हो सका। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम कुमार व नगर कार्यकारिणी सदस्य अंशु कुमार ने कहा कि अब आंदोलन ही आखिरी रास्ता है।

जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के द्वारा हमलोग को मजबूर किया गया। जिसका खामियाजा जिला प्रशासन व कॉलेज प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। मौके पर कौशिक झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।