पटना : विश्व भर में जारी कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल टाइट होने लगे हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी पार्टियां अपनी अपनी चुनावी गोटी सेट करने में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार बिहार चुनाव में दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी भी दमखम के साथ बिहार वासियों के बीच अपना विकासवादी एजेंडा पेश करेगी। इसी कड़ी में गुरुवार बिहार की राजधानी पटना आप पार्टी से राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह पटना पहुंचे।
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार अपने प्रवासी मजदूरों, कामगारों और छात्रों को सम्मान के साथ बिहार बुलाने में फेल साबित हो गई है। आज मैंने अपने सांसद कोटे में पूरे एक साल के लिए मिलने वाले कुल 34 मुफ्त हवाई जहाज यात्रा के टिकटों का इस्तेमाल वैसे बिहारियों के लिए किया जो दिल्ली में फंसे थे और विभिन्न कारणों से जल्द अपने गांव वापस आना चाह रहे थे।संजय सिंह ने दावा किया कि केंद्र और बिहार सरकार की नीतियों के शिकार हज़ारों बिहारी प्रवासी मजदूरों को आम आदमी पार्टी की ओर से हमलोगों ने बसों और ट्रेनों से अपने खर्चे पर बिहार भिजवाया है।
जानकारी देते हुए बेगूसराय के युवा जिला अध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी अमरजीत कुमार यादव ने कहा की संजय सिंह ने बिहार के प्रवासी मजदूर के लिए इतना सोच रहे हैं की लाकडाउन के दौरान दिल्ली से बिहार आने को इच्छुक बिहार के प्रवासी मजदूर को आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने साथ हवाई जहाज से लेकर पटना पहुंचे जो दिल्ली में फंसे थे और विभिन्न कारणों से जल्द अपने गाँव आना चाहते थे, अपने कोटे से जो एक राज्यसभा सांसद को साल में 34 टिकट विमान यात्रा के लिए मिलता है,वह सभी टिकट प्रवासी मजदूर उनके घर वापसी के लिए दे दिए।
पुरे बेगूसराय की तरफ से माननीय राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रभारी संजय सिंह जी को धन्यवाद करता हूँ की आप ने नेता और जनता को भूल कर एक समान सभी को समझा और एक मिशाल पेश किया। आम आदमी पार्टी जनता की पार्टी ही है जो हमेशा मदद के लिए आगे रहती है । इस पुनीत कार्य के लिए बेगूसराय जिला आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ मीरा सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष शहजाद जी, बेगूसराय चुनाव प्रभारी राहुल देव , जिला संगठन सचिव अभिषेक जायसवाल, जिला संगठन सचिव विकेश कुमार शर्मा जी और बेगूसराय के तमाम आप नेताओं राज्य सभा सांसद संजय सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।