केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आप विधायक ने किया दिल्ली में हमला

नई दिल्ली : दिल्ली मतदाता विधान सभा के चुनावों में कुछ ही घंटे शेष रह गए थे की उससे पहले ऐसी खबर सामने आई, जिसमे गिरिराज सिंह पर यह आरोप लगाया गया था की उन्होंने जनता में दारू और रूपए बांटे है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर लगाया है। यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ बल्कि इस मामले ने और तूल तब पकड़ ली जब आम आदमी पार्टी के नेता महेन्दर सिंह गोयल शुक्रवार शाम बुद्ध विहार पहुँच गए जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ज्वेलर्स शॉप में कुछ खरीदारी करने गए थे ।

बताया जा रहा है उसी दौरान आप के रिठाला से विधायक महेंद्र सिंह गोयल वहां आ पहुंचे और ज्वेलर्स के शो रूम के बाहर से ही गाली गलौज देना शुरू कर दिए, और जब गिरिराज सिंह वहां से निकलना चाहे तो उन पर हमला कर दिया गया लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह किसी तरह स्थानीय लोगो की मदत से बचकर बाहर निकल गए ।

https://www.youtube.com/watch?v=rjLgDm_YnMA

इस विवाद पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष रंजन राय का कहना है की खरीददारी के दौरान हुए इस हमले पर दिल्ली सरकार ज़िम्मेदार है और साथ ही दिल्ली पुलिस को इस मामले में ऊँचे स्तर पर जांच कार्यवाही बैठानी चाहिए। उन्होंने यह मांग रखी है की जो भी इस मामले में शामिल हैं उनके ऊपर कड़े से कडा एक्शन लिया जाये।