बेगूसराय में गोली लगने से एक किशोर हुआ जख्मी।

बेगूसराय । सिधौल ओपी थाना क्षेत्र के उलाव ढ़ाला के पास शुक्रवार को एक किशोर को सुबह 8:30 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस प्रकार की सूचना घर के परिजनो ने दी। गोली लगने के बाद घर के परिजनो ने उसे शीघ्र उठाकर शहर के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ आँपरेशन कर डाँक्टर ने जख्मी किशोर के पैर से गोली निकाल दिया है। खतरे से किशोर अब बाहर बताये जा रहे हैं। गोली किशोर के बायें पैर में लगी थी।


जख्मी युवक की पहचान सहरसा जिला के बीहरा थाना क्षेत्र के पूरुषोत्तमपुर गांव निवासी नरेश सिह का 16 वर्षीय पुत्र शिवमनी कुमार सिह बताया जाता है। बताया जाता है कि उक्त घायल युवक राजापुर मुहल्ला स्थित अपने मामा के घर मनोज कुमार सिह के यहाँ रहता था।
घायल युवक का इलाज बेगूसराय शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

घटना के बाद जब सिधौल ओपी प्रभारी से घटना की विशेष जानकारी के लिए अपराहन 1:06 पर उनके सरकारी मोबाइल नंवर:-9065523021 में संपर्क किया गया तो मोबाइल फोन की घंटी बजने के बाद फोन रिसीव कर बताया गया कि साहब अभी बैठक में गए हैं।
थानाध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया जिसके कारण नही मिल सका।