बेगूसराय से एक विधायक को मिल सकती है बिहार सरकार के मंत्रीमंडल में जगह

न्यूज डेस्क, बेगूसराय : खरमास खत्म होने के बाद बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चाएं तेज हो गयी है। बेगूसराय जिले को भी एक मंत्री पद मिलने की संभावना बनती हुई दिख रही है। विश्वसनीय सूत्र से मिल रही जानकारी के अनुसार जिले के बछवाड़ा विधायक सह भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सुरेंद्र मेहता को इस जिले के कोटे से नीतीश कुमार के केबिनेटे मंत्री मंडल में जगह मिलने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय में कई राजनीतिक पण्डित के मुखों से सदर विधायक कुंदन सिंह के नाम की भी चर्चा तेज है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुँचकर भाजपा के कोटे से बनने बाले मंत्री का लिस्ट सौप दिया है। अब एक दो दिनो के अंदर ही नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना दिख रही है। जिसके बाद विधायक सुरेन्द्र मेहता या कुंदन सिंह को भाजपा के कोटे से मंत्री बनाये जाने की चर्चा जिले में सुबह शाम चाय ,पान दुकानो के अलावे अन्य बुद्धिजीवी व राजनीती करने बाले लोग कर रहे है।