बेगूसराय में फिर मिला कोरोना के 9 पॉजिटिव मामले, अब तक जिले में 139 लोग कोरोना संक्रमित

डेस्क : बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा सरपट रेस लगाये हुए है। रविवार को फिर से 9 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही बेगूसराय जेल में दूसरा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, 28 वर्ष का युवक है। आपको बतायें इससे पहले जेल की एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई थी। चेरिया बरियारपुर में फिर से एक और मामले की पुष्टि हुई है जिसके साथ ही चेरिया बरियारपुर में कोरोना संक्रमित की संख्या दो हो गयी है।

बेगूसराय के सदर प्रखंड में छह पॉजिटिव की पुष्टि हुई जिसमें से पांच शहरी क्षेत्र से हैं, वहीं भगवानपुर प्रखण्ड से भी एक अन्य पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हिअ है। इससे पहले कल बेगूसराय में चार पोजिटिवों की पुष्टि हुई थी, जबकि कल शनिवार को तीन व्यक्ति स्वस्थ होकर घर भी लौटे थे। इसी के साथ बेगूसराय में पोजिटिवों मरीजों का आंकड़ा 139 हो गया है, जिसमे 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 114 है ।

वही राज्य की बात करें तो बिहार में एक साथ 83 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इस तरह से बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2477 हो गई है।

DistrictNo. of Positive Cases
कटिहार35
रोहतास11
भागलपुर2
बेगूसराय9
मुंगेर6
मधुबनी3
खगड़िया2
गोपालगंज3
बांका2
कैमूर3
अरवल1
जहानाबाद1
नवादा1
औरंगाबाद2
नालन्दा2