कर्नाटक में 56 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के शक में आकर करी खुदखुशी

कोरोना अपनी तीव्र गति कम करने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में लोग काफी डरे हुए है। इस वायरस के चलते कर्नाटक में एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की इसका आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। मृतक का नाम सदाशिव शेट्टी है। बताया जा रहा है की कोरोना से संक्रमित होने के बाद इसके भय से वयक्ति ने खुदखुशी कर ली।

यह व्यक्ति कर्नाटक में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसने अपनी जान पंखे से लटकर दे दी। शेट्टी ने इतना गंभीर कदम इसलिए उठाया क्यूंकि उसके दिमाग में यह बात आई की पेट्रोल पंप पे अनेको बार वह अन्य लोगो के संपर्क में आता है। मृतक की पत्नी के शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने भी सुसाइड कर लिया था। इस मौत का कारण भी यही कोरोना वायरस का भय ही था। आपको बता दें की कर्नाटक राज्य में कुल 3 मौतें हो चुकी हैं।

भारत के राज्य कल्याण मंत्री बी श्रीमालु ने इसकी पुष्टि कर कहा है की यह साफ़ है इनकी मौत का कारण कोरोना वायरस ही है। लोगो को लोकडाउन का पालन कर घर पर ही रहना चाहिए। इसके बाद भी इस बिमारी पर रोक लगाई नहीं जा पा रही है। जितना हो सकें घर पर रहे और सुरक्षित रहे।