बेगूसराय में महिला को नंगा पिटाई कर वसूले गए 40 हजार रुपए, पुलिस ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी, जानिए पूरा मामला..

छौड़ाही (बेगूसराय) : बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर गांव में बदमाशों ने पिस्तौल सटा एक महिला का सारा कपड़ा उतार बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला के पति को भी जमकर पीटा गया। फिर 40 हजार रुपए रंगदारी भी वसूल कर लिया गया। आश्चर्य की बात यह कि घटना छह अप्रैल को हुआ।

परंतु छौड़ाही पुलिस ने महिला का आवेदन लेना मुनासिब नहीं समझा। इधर अपराधियों की बुरी नजर देख पीड़िता ने महिला थाना बेगूसराय में प्राथमिकी दर्ज करवा न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार फिलहाल दबंग अपराधियों के डर से दूसरे घर में शरण लिए हुए हैं। घटना के संदर्भ में छौराही ओपी क्षेत्र के शाहपुर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी रामोतार पासवान की पत्नी प्रवा देवी ने महिला थाने में दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा है कि वह वह छह अप्रैल की रात लगभग 10:00 बजे अपने पति के साथ घर में सो रही थी।

इसी समय शाहपुर गांव निवासी सत्यनारायण पासवान के पुत्र ब्रजकिशोर पासवान एवं पांच अज्ञात अपराधी हाथ में पिस्तौल, लोहे का रॉड, खंती आदि हथियार लिए हुए उनके घर पर आ धमके एवं गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब महिला गाली देने का विरोध की तो ब्रजकिशोर पासवान ने उनके सर में पिस्तौल सटा दिया एवं उसके साथ रहे अन्य अपराधियों ने महिला के शरीर से सारा कपड़ा खोल कर बेनग्न कर लात घूंसे एवं लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पत्नी को की बेज्जती एवं पिटाई होते देख पति रामोतार पासवान बचाने आए तो अपराधियों ने उनके सर पर पिस्तौल तानते हुए तत्काल 50 हजार रुपए रंगदारी देने की बात कहने लगा। डर के मारे महिला ने घर से 40 हजार रुपए निकाल कर बदमाशों को दिया। तब सभी अपराधी 10 हजार रुपए सुबह तक रंगदारी पहुंचा देने एवं पुलिस के पास जाने पर सपरिवर सफाया कर इज्जत लूट लेने की धमकी देता हुआ चला गया।

पीड़िता ने कहा है कि अपराधी दबंग एवं प्रभावशाली हैं। उनके अपराधों का हम बराबर विरोध करते रहे हैं। इस कारण घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के तत्काल बाद छौड़ाही थाना जाकर आवेदन देना चाहे। लेकिन पुलिस वालों ने गाली गलौज देकर थाने से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरे सहमे हुए हैं। वह महिला के साथ हुए इस जघन्य कांड एवं महिला के प्रति छोड़ा ही पुलिस के असंवेदनशील रवैया के कारण शाहपुर गांव मे तनाव बना हुआ है। महिला थाना अध्यक्ष ने महिला की बात को गंभीरता से सुना। महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि आवेदन मिला है कार्रवाई की जा रही है।