बिहार में मिला 4 और कोरोना मरीज़, कुल आंकड़ा पहुंचा 70 ! रेड जोन में तीन जिले शामिल

डेस्क : बिहार के नालंदा जिले में 3 और मुंगेर में 1 कोरोना मरीज़ की पुष्टि हुई है। नालंदा से 2 महिला की उम्र क्रमशः 35 और 25 बताई गई है। युवक की उम्र 60 साल बताई गई है। वहीं मुंगेर में मिले शख्श की उम्र भी 60 साल बताई गई है। मामले की जानकारी बिहार चिकित्सा के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार ने दी । इसी के साथ बिहार में कोरोना के कुल मरीज़ की संख्या 70 पहुंच गई है।

आपको बता दे बिहार में अभी तक मिले मामलों में सर्वाधिक 29 सिवान के हैं। सिवान का रघुनाथपुर स्थित पंजवार गांव कोरोना का केंद्र बन गया है। आठ मामलों के साथ बेगूसराय दूसरे स्‍थान पर है। ये दोनों जिले कोरोना के हॉट स्‍पॉट बनकर उभरे हैं। तीसरा जिला जिसे कोरोना के रेड जोन में रखा गया है, नवादा है। वहां तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। बुधवार को मिले तीन नए मामलों के कारण अब नालंदा भी रेड जोन बनता दिख रहा है। नालंदा में कुछ अभी तक मिले छह मामलों में चार का इलाज चल रहा है।