बेगूसराय में कोरोना के 280 नए मामले, सक्रिय केस 991,सदर प्रखंड में सबसे अधिक पाॅजिटिव

डेस्क : बेगूसराय’ में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा इन दिनों जिलों में कोरोना का केस आक्रमक विकराल रूप लेता दिख रहा है। हर दिन नए-नए के सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज शुक्रवार को डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया जिले में 280 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 42 कोरोना के मरीजो को स्वास्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। अब जिले में कोरोना का कुल एक्टिव केश बढकर 991 पर पहुँच गया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब तक जिले में कुल 143 कन्टेन्मेंट जोन बनाए गए हैं।

इसी बीच डीएम ,एसपी ने शहर के अंदर बनाये गये कंटेन्टमेंट जोन का घूमकर निरीक्षण किया। साथ ही नगर निगम के अधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हो बताया सभी लोग हमेशा मास्क पहनकर घूमे तथा हमेशा दो गंज की दूरी बनाकर बैठे। अपने दोनो हाथो की सफाई हमेशा साबून से करें। बिना काम का कोई भी वृद्ध या बच्चे घर से बाहर नही निकले। अगर आपको बुखार या खाँसी होता है तथा साँस लेने में भी कोई तकलीफ होती है तो आप बिना देर किए नजदीकी के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मुफ्त में कोरोना का जाँच करबा ले। जिनका उम्र 45 वर्ष से ऊपर है वो कोरोना का सूई अवश्य लगवा ले। आपके सहयोग से ही हम सभी लोग मिलकर कोरोना से जंग अपने जिले में जीत सकते हैं।

जिले के अलग-अलग प्रखंडों की रिपोर्ट : जिले में सब से अधिक बेगूसराय सदर प्रखंड में 178 नए मामले, वही बरौनी प्रखंड के 28, बखरी प्रखंड के 16, मटिहानी प्रखंड के 11, बलिया प्रखंड के 10, साहेबपुरकमाल प्रखंड के 8, डंडारी प्रखंड के 7, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के 5, भगवानपुर प्रखंड के 4, तेघड़ा प्रखंड के 4, मंसूरचक प्रखंड के 3, शाम्हों प्रखंड के 3, बछवाडा प्रखंड के 2 एवं गढ़पुरा प्रखंड के 1 व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार वर्तमान मे बेगूसराय सदर प्रखंड में 631, बरौनी प्रखंड में 90, तेघड़ा प्रखंड में 66, बखरी प्रखंड में 50, बलिया प्रखंड में 29, चेरियाबरियारपुर प्रखंड में 18, मटिहानी प्रखंड में 21, गढ़पुरा प्रखंड में 13, साहेबपुरकमाल प्रखंड में 18, वीरपुर प्रखंड में 9, छौड़ाही प्रखंड में 5, नावकोठी प्रखंड में 7, खोदावंदपुर प्रखंड में 5, डंडारी प्रखंड में 9, भगवानपुर प्रखंड में 6, मंसूरचक प्रखंड में 4 तथा शाम्हों प्रखंड में 3 एक्टिव मामले हैं।