बेगूसराय में कोरोना के 223 नए मामले संक्रमितों की संख्या हुई 2855

डेस्क : बेगूसराय में कोरोना का रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रोज रोज आ रहे मामलों ने बेगूसराय वासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल 223 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। जिसमें रेपिड एंटीजेन किट से 163 , ट्रूनेट से 1 और RMRI से 59 मामले की पुस्टि हुई है।

अब बेगूसराय में कोरोना के कुल मामले 2855 की संख्या पर पहुंच गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 1258 पर पहुंच गया है। ठीक होने बाले की संख्या 1584 पर पहुंच गया है। वहीं अबतक कुल 13 लोग की जान भी जा चुकी है।