बेगूसराय के पोखरिया में पुलिस पर हमला करने के मामले में नौ महिला समेत 22 गिरफ्तार

बेगूसराय : बदमाशों के हौसले कितने भी बुलंद हो जाये , जब कानून का शिकंजा कसता है तो खोखले हौसले की हकीकत पता चलता है। बुधवार को बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया में पुलिस टीम पर हमला करने बाले करीब दो दर्जन लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया । शराब कारोबारी के यहां छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना की पुलिस ने गुरुवार को 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं।

मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया में शराब कारोबारी के यहां छापेमारी करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आई। इस मामले में गुरुवार को 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर निगम के वार्ड संख्या-37 निवासी खुशबू कुमारी, रूपम कुमारी, स्वाति कुमारी, किरण देवी, अमृता देवी, हीरा देवी, अनीता देवी, वीणा देवी एवं रेखा देवी को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि वार्ड नंबर-36 निवासी गंगा पासवान, आलोक कुमार, बमबम कुमार, गुलशन कुमार, सोटी पासवान, नीतीश कुमार, इंद्रजीत कुमार, अभिलेख कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, मनोज पासवान किस्मत पासवान, कन्हैया पासवान एवं दीपक पासवान को गिरफ्तार किया किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर थाना पुलिस को बुधवार को एसपी ऑफिस से दो सौ मीटर दूर पोखरिया में शराब बेचने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस छापेमारी करने के लिए मोहल्ला में पहुंच गई और कई घरों में छापेमारी करना शुरू कर दिया। इसी से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालत विषम होने के बाद पुलिस ने किस तरह से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस के द्वारा जबरन घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया गया। जिसमें कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।