बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क : इस वक्त की बड़ी खबर जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव से आ रही है। जहां, गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रहुआ ग्राम निवासी गोबिंद सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ सुभाष कुमार सावन की पहली सोमवारी होने के कारण छर्रापट्टी गांव के समीप मुंगेर राजघाट में स्नान करने के लिए गया था।

इसी दौरान अनियंत्रित होने के कारण पानी में पैर फिसल गया और नदी में डूब गया। मृतक के पिता गोविंद सिंह ने बताया आज सोमवार सुबह से ही सुभाष घर में नहीं दिखाई दे रहा था। वही, जब आसपास के लोगों से पता लगाया तो पता चला सुभाष मुंगेर घाट में गंगा नदी स्नान करने के लिए गया है। जब दोपहर भी जाने के बाद घर नहीं आया तो नदी में डूबने की आशंका जताई गई। फिर उन्होंने इस बात की सूचना तत्काल एस कमाल सीओ जयकृष्ण प्रसाद एवं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी।

सूचना मिलते ही सीओ एवं एसआई बीरेंद्र कुमार के साथ गंगा घाट पहुंचे। और गोताखोरों की मदत से शव की खोज की जाने लगी। फिर घंटों प्रयास के बाद गोताखोरों द्वारा युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। वहीं इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। पिता का रो रो कर बुरा हाल है