बेगूसराय ब्रेकिग न्यूज :सिमरिया गंगा घाट में 15 वर्षीया लड़की की डूबने से मौत

बेगूसराय ब्रेकिग न्यूज : चकिया ओपी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया गंगा घाट में दीपावली आभावस्या तिथि को लेकर रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे में स्नान करने के दान गंगा नदी के गहरे पानी में चले जाने के कालण बरबीघा की एक 15 वर्षीया लड़की की मौत हो गयी है। उसके परिजनों का गंगा चाट पर रो रोकर हाल बुरा है।

सिमरिया गंगा तट पर उपलब्ध गोताखोर उसके शव को ढूढकर निकालने का प्रयास कर रहा है।लेकिन समाचार लिखे जाने तक लड़की का शव वरामद नही हुआ है।