राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 111 वीं जयंती पर जिलाधिकारी अरविंद व एसपी अवकाश कुमार समेत समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

बेगूसराय। सोमवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 111 वीं जयंती पर बेगूसराय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय के जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने सुबह 9 बजे दिनकर कला भवन के प्रांगण में पहुंचकर दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।इस अवसर पर जिले के एसपी अवकाश कुमार,नगर आयुक्त सह प्रभारी डीडीसी अब्दुल हामिद ,सदर एसडीएम संजीव कुमार चौधरी ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, ए डी एस एस स प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भूमन कुमार ,पत्रकार अग्नि शेखर,डाँ० राम रेखा सिंह, चितरंजन सिंह, शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य लोगों ने भी दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद जिलाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, जीरोमाइल और दिनकर ग्राम सिमरिया में स्थापित दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

जीरोमाइल स्थित विशाल राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के प्रतिमा पर बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सुश्री शुक्ला मिस्त्री के अलावे कई बरौनी रिफाइनरी के पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया।
सिमरिया ग्राम में दिनकर जी के जयंती को लेकर काफी उत्साह का माहौल देखा गया

दिनकर ग्राम सिमरिया में दिखा उत्सव का माहौल।

Leave a comment