बेगूसराय – मुंगेर रेल सह सड़क पुल से साइकिल सहित नीचे गिरने से मजदूर की गयी जान

न्यूज डेस्क : बेगूसराय जिले से साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत मुंगेर पुल पर साइकिल सवार युवक पुल के गिर जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त युवक की पहचान मुंगेर जिला के तौफीर मय ग्राम निवासी 30 वर्षीय कैलाश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है। युवक बुधवार की संध्या मुंगेर रेल सह सड़क पुल से खगड़िया की ओर जा रहा था। इसी दरमियान अनियंत्रित होकर युवक पुल के नीचे गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार शाम दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार दिलखुश साईकिल से पुल पार कर खगड़िया जा रहा था। इसी दरमियान साईकिल पर नियंत्रण खो देने के चलते पुल से नीचे गिर गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पुल से एक और युवक नीचे गिरा जिसका पता नहीं चल पाया है।