बेगूसराय में युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, गयी जान

न्यूज़ डेस्क : जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के साहेबपुर पंचायत में गुरुवार की रात तकरीबन 9:00 बजे युवक ने खुद के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर लिया। वही मौके पर मौजूद लोगों ने युवक पर कंबल, पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। शरीर का लगभग 80% हिस्सा पूरी तरीके से झुलस गया। उक्त युवक की पहचान शंकर प्रसाद यादव के पुत्र चुनचुन यादव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि युवक रात के करीब 8:00 बजे शराब पीकर घर आया था। इसी दौरान उसकी मम्मी से थोड़ी अनबन हो गई। बस फिर क्या था देखते ही देखते युवक ने घर से केरोसिन तेल निकाला और पूरे शरीर पर छिरक लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर लिया। किसी तरह लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश किया गया। परंतु, वह पूरी तरीके से जल गया। वही आस पड़ोस के लोगों ने बताया उसी पत्नी अपनी बहन के शादी को लेकर अपने मायके गई मे है। घटना की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी फौरन घर लौट आई।

पत्नी ने लगाया ये आरोप: उसकी पत्नी ने मृतक के बड़े भाई सुनैना यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे पति को कई बार आपसी रंजिश के तहत फंसा कर जेल भेजा जा चुका है। उसकी पत्नी ने यह भी आरोप लगाया मेरे पति और हमको घर से भगा दिया गया। हम लोग किसी तरह पड़ोस के घर में कुछ दिन तक बिताए। आगे उन्होंने बताया घटना से पहले मेरे पति ने 3-4 बार-बार फोन भी किया था। और फिर कुछ देर बाद फोन आया कि आपके पति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसकी मां ने बताया: चुनचुन यादव हर रोज शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज करता था। हर रोज की तरह आज भी गाली दे रहा था। इसी दौरान चुनचुन यादव ने अपनी मम्मी को डायन कह दिया। बस उसकी मम्मी ने भी उसकी पत्नी को बता दिया। बस और क्या था चुनचुन यादव ने कहा आज हम तुमको दिखा देते हैं। इसी दौरान घर गया और मिट्टी का तेल निकाल कर अपने ऊपर छिरक लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग उसके शरीर में पूरी तरीका से लिपट गया था। फिर भी आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर और सफल रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से अस्पताल भेज दिया। वही ग्रामीणों की माने तो सभी भाई के बीच जमीन प्रॉपर्टी का विवाद कई दिनों से चल रहा था।