बेगूसराय : अज्ञात लोगों ने युवक का गला दबाकर किया हत्या, परिजनों में मचा कोहराम..

साहेबपुर कमाल। संवाददाता : जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी ज्ञानी जैल सिंह के पुत्र प्रणव प्रिंस की हत्या कर अज्ञात लोगों ने मुर्दा नाला चौकी के समीप फेंक दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार देर शाम करीबन 8:00 बजे प्रणब अपने भाई से 1000 रूपये मांगा था। बड़े भाई ने उसे पैसा नहीं दिया। जिसके बाद वह घर से निकल पड़ा। करीब देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान अहले सुबह करीब 12:00 बजे परिजनों को प्रिंस की हत्या की सूचना मिली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुर्दा नाला चौकी के समीप काम कर रहे मजदूरों ने सर्वप्रथम प्रिंस के शव वहां पर देखा। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि उनके भाई का शव जमीन पर मुर्दा नाला के समीप फेंका हुआ है।

परिजनों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना साहेबपुर कमाल को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर दल बदल के साथ पहुंच गई। और घटना की जांच में लग गई। वहीं पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा है। उधर परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है प्रवीण के भाई के द्वारा अज्ञात लोगों के द्वारा नाक मुँह दाबकर हत्या करने की बात बताई जा रही है।