एसकमाल / बेगूसराय (सुमन सौरभ ) : बेगूसराय में एक अगलग्गी कि घटना में गर्ववती गाय व मोटरसाइकिल जल गए। गर्ववती गाय की जान चली गयी। घटना साहेबपुर कमाल प्रखंड क्षेत्र के सादपुर पश्चिम पंचायत की है। जहां वर्तमान सरपंच के घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह रात्रि करीब 2 बजे के लगभग लगी। आग का पता घरवालों को तब लगा जब जलने की बदबू आने लगी। अचानक घर वालों ने देखा आग की लपटें निकल रही थीं।
तो किसी तरह घर वालों ने घर से बाहर निकला, इस आग लगने की घटना में एक सात महीना गर्भवती गाय की भी मृत्यु हो गई, वही एक लाख से अधिक कीमती सामान जलकर भी राख हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल, भूसा अन्य सामान सहित जलकर राख हो गया। आग का पता लगते ही आस-पड़ोस व गांव के लोग आग पर काबू पा रहे थे, इसी बीच दमकल विभाग अग्निशामक वाहन को फोन करने के बावजूद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। तथा किसी भी तरह स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। यह आग डीहा गांव निवासी नवीन कुमार सिंह वर्तमान सरपंच सादपुर पश्चिम के घर लगी थी। वही पीड़ित सरपंच नवीन कुमार सिंह ने बताया रात्रि के 2:00 बजे सोने के क्रम में अज्ञात लोगों ने घर में आग लगा दिया। क्योंकि आग लगने का कोई दूसरा वजह हो ही नहींं सकता है।